Saadat Hasan MantoShort Stories · Literary Fiction·1912–1955
21 श्रेष्ठ कहानियाँ
Synopsis
भारत के हिंदी के श्रेष्ठ कथाकारों की 21 श्रेष्ठ कहानियांए लेखक ने स्वयं चुन कर दी हैं। इस शृंखला में हिंदी के सभी प्रसिद्ध लेखकों की रचनाएँ छापी गई हैं। कहानियों के ये संकलन लेखक की भाषाए भावना और साहित्य को स्थापित करता है। उर्दू भाषा के प्रख्यात कहानीकार सआदत हसन मंटो विश्व कथा साहित्य का एक ऐसा नाम हैए जिससे साहित्य की समझ और प्रेम रखने वाला प्रत्येक पाठक परिचित है। मंटो ने अपने जीवन काल में समाज की जिस गंदगी और घिनौनेपन का अनुभव किया तथा जिंदगी के जहर को महसूस कियाए उसे ही अपनी कहानियों में उतारा। मंटो की कहानियां एक अर्थ में मनोवैज्ञानिक सनसनी पैदा करने वाली कहानियां हैं। इसमें समाज के दलितए उत्पीड़ित लोगों की मजबूरियों व उनके दुःख-दर्द को पूरी ईमानदारी से उकेरने की कोशिश की गई है । उनके वर्णन से जो ध्वनि निकलती हैए वह असाधारण रूप से जीने-मरने की कला और इन दोनों के बीच संघर्ष को व्यक्त करती है। उनकी कहानियों के मुख्य पात्र वे यातना भोगती आत्माएं है जो कमजोर जिस्म लेकर भी अपने फौलादी इरादों के बल-बूते पर कट्टर सम्प्रदायवाद के खिलाफ लड़ती हैं । श्मंटो की 21 सर्वश्रेष्ठ कहानियांश् में उनकी श्रेष्ठ कहानियों को चुनने की कोशिश की गई है जो दुनिया की विभिन्न भाषाओं में अनुदित हुई हैं । आशा है कि यह संकलन पाठकों को बेहद पसंद आएगा।















